Popular Posts

आज से सावन महीने का प्रारंभ हो चुका

  1. मुन्नी  देवी दीक्षित.  प्रधान. संपादिका 
सभी शिव भक्तों के लिए 30 जुलाई  2026 का दिन बेहद खास है, क्योंकि भगवान महादेव को समर्पित पवित्र सावन माह का शुभारंभ हो गया है। इसके साथ ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक-जलाभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत भी हो चुकी है। धार्मिक मान्यता है कि, सावन के महीने में श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना अविवाहित कन्याओं के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान भोलेनाथ की आराधना करने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है। इस पावन अवसर पर सभी शिव भक्त उपासना-उपवास के साथ-साथ एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
जब हाथों की लकीरें साथ न दें,
तो किस्मत भी रूठ जाती है।
 जब महादेव का हाथ सिर पर हो,
तो तकदीर खुद रास्ता बना जाती है।
आपको सावन की पावन शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *