Popular Posts

कांवड़ यात्रा मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश =एटा पुलिस

राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ 

एटा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और विभिन्न क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ थाना पिलुआ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुन्ना नहर पुल, गुलाबपुर कट और नगरिया मोड़ सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। पाण्डेय ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ तथा शिविर एवं भंडारों के लिए चिन्हित स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने थाना रिजोर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ियों के लिए की गई यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस सहायता केंद्रों की समीक्षा की। इसके उपरांत, उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *