1
1
रोहिताश दीक्षित उपसंपादक
उत्तर प्रदेश पुलिस के पास एक शराबी आदमी की पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर गई थी, कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है, और इस समय घर में कुछ भी खाने के लिए नहीं है बच्चे भूंखे है…
दरोगा जी उस महिला को वहीं बिठाकर उसके घर पर पहुंच गए और जब वहां जाके बच्चों से बात की तो सुनकर हैरान रह गए…
क्योंकि बच्चे सच में भूंखे थे और घर में जरा सा भी खाने का राशन नहीं था…
भूख से व्याकुल बच्चों की तड़प दरोगा जी से देखी नहीं गई, उन्होंने तुरंत उन बच्चों के लिए खाने पीने और कुछ जरूरत के कपड़े आदि व्यवस्था कर दी…
और उस शराबी आदमी को बड़े प्यार से समझाया कि शराब के चक्कर में क्यों अपने घर का विनाश करने पर तुले हुए हो…
दरोगा जी की बात सुनकर शराबी आदमी की आंखों से आंसू छलक पड़े और उसने आगे से ऐसी गलती ना करने का वादा किया…
इस घटना में अगर शायद कोई और दरोगा जी होते तो शायद वो भूंख से व्याकुल बच्चों की पीड़ा को ना देखते हुए शराबी आदमी को अंदर कर देते…
- लेकिन साहब ने इंसानियत की एक ऐसी मिसाल कायम की है जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी…