Popular Posts

एटा/अलीगंज। अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र।*

अलीगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछोर गंग में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां लाखों रुपये की लागत से बना पंचायत अस्पताल शोपीस बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में ताला लटका रहता है, डॉक्टर समय पर नहीं आते। मजबूरी में मरीजों को अलीगंज या एटा जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासी ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग तो बन गई, पर स्टाफ की तैनाती नहीं हुई। इमरजेंसी में कोई सुविधा नहीं मिलती।

इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो आश्वासन दिया गया कि जल्द ही जांच कर स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

रिपोर्ट – रोहिताश दीक्षित, उप-संपादक, एटा*

*प्रधान संपादक – श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित, अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *