Popular Posts

कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मैनपुरी के एक कांवड़िये की मौत

 राजा दीक्षित  ब्यूरो चीफ

एटा। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कछला जल भरने जा रहे मैनपुरी के कांवड़ियों को शनिवार की रात अमांपुर हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात कांवड़िए घायल हो गए। सभी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से सतपाल को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया, रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

सतपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी मोर्चरी भेजा गया है। शेष घायलों के अधिक चोट नहीं है, हालांकि उनका उपचार एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सभी कांवड़िया सोरों से गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। श्रावण मास के पहले सोमवार को उन्हें अपने गांव के मंदिर पर जलाभिषेक करना था। ट्रॉली में 20 लोग सवार थे।

शनिवार रात 11:30 बजे गांव किशनपुर से कांवडियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरों से गंगाजल लाने के लिए चला था। एक बजे यह ट्रैक्टर जब अमांपुर रोड स्थित बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी के ट्रैक्टर में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। गश्त करने वाली पुलिस की मोबाइल पार्टी मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *