1
1
राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ
एटा (अलीगंज ) क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने 30 जुलाई की रात्रि को थाना क्षेत्रों मे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान, क्षेत्राधिकारी ने कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की तैनाती, बैरिकेडिंग और सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया।
उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों और श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए शिविरों व भंडारों का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।