Popular Posts

रविकिशन के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी, पत्रकार ममता त्रिपाठी ने साधा निशाना*

श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक

गोरखपुर।* गोरखपुर से भाजपा सांसद रविकिशन शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

वायरल वीडियो में रविकिशन एक मंच से बोलते दिख रहे हैं, जिसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार ममता त्रिपाठी ने X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ममता त्रिपाठी ने लिखा –

“रविकिशन शुक्ला जिसका पता चुनाव में चला कि ये शुक्ला जी हैं के मुताबिक़ ब्राह्मण कहीं नहीं जाएगा यहीं बैठकर समोसा जलेबी खाएगा, शिखा, जनेऊ पकड़ कर घसीटा जाएगा!! ब्राह्मणों के सारे झंडाबरदार ऐसे ही हैं… “शिखा और जनेऊ” की रक्षा कर नहीं पा रहे फर्जी मंच से चिल्ला कर माहौल बना रहे हैं…!!”

बताया जा रहा है कि रविकिशन ने एक जनसभा में कहा था कि ब्राह्मण समाज कहीं नहीं जाएगा, भाजपा के साथ ही रहेगा। इसी बयान को लेकर ब्राह्मण समाज के एक वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शिखा और जनेऊ जैसे धार्मिक प्रतीकों को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

हालांकि अभी तक सांसद रविकिशन की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *