1
1
नई दिल्ली।* नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल से राहुल गांधी का बयान पोस्ट किया गया है।
राहुल गांधी ने कहा –
“नरेंद्र मोदी, अमित शाह कहते हैं- आने वाले कई साल तक देश में BJP की सरकार रहेगी। मैं करीब 50 साल से राजनीति देख रहा हूं, लेकिन कोई भी नेता ऐसी बातें नहीं कह सकता। इंदिरा गांधी जी ने बांग्लादेश का युद्ध जीता, उसके बावजूद अगले कुछ साल में Anti-incumbency हो गई। देश के कई प्रधानमंत्रियों-मुख्यमंत्रियों को इसका सामना करना पड़ा। Anti-incumbency हिंदुस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है। लेकिन ये ताकत नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर असर क्यों नहीं करती- इसका जवाब दो इलेक्शन कमिश्नर्स ने दे दिया है।”
राहुल गांधी का इशारा *द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट* की तरफ था, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त *सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी* ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा उनकी जानकारी के बिना लिए गए फैसलों पर आपत्ति जताई है। ये आपत्तियां फॉर्म-6 में बदलाव और वोटर लिस्ट डेटाबेस के सेंट्रलाइजेशन को लेकर थीं।
राहुल गांधी पहले भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। इस नए बयान के बाद सियासी पारा फिर चढ़ गया है।