1
1
समाचार पत्र | 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट कूच का ऐलान, SIR पर रोक और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग*
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा, विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध करने निकले युवाओं के साथ पुलिस और बीजेपी से जुड़े लोगों ने मारपीट की।
राहुल गांधी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की आवाज को दबा नहीं सकते।
*राहुल गांधी का संदेश – “डरो मत। कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।”*
*– मुन्नी देवी दीक्षित, प्रधान संपादक*