Popular Posts

क्या राहुल गांधी जनहित के मुद्दों पर आंदोलन नहीं करेंगे?

> उत्तर प्रदेश में बाढ़ से पीड़ित जनता भूखे मर रही है, उनके लिए राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

>> भाजपा सरकार ने तीन एक्सप्रेसवे – पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाकर हजारों करोड़ रुपए लूट लिया, उसके खिलाफ राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

> जब कार खरीदते समय सरकार जनता से लाखों रुपए का टैक्स लेती है तो फिर सड़क पर चलने के लिए जनता से मनमाना टोल टैक्स क्यों लिया जाता है, उसके खिलाफ राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

> जिस पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत ₹30 लीटर है, उसमें मिलावट करके भाजपा सरकार ₹100 लीटर से ऊपर बेच रही है, उसके खिलाफ राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

> भाजपा सरकार पेट्रोल में इथेनॉल (गन्ने का सिरका) मिलाकर जनता की मोटरसाइकिल और कार का इंजन बर्बाद कर रही है, उसके खिलाफ राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

> भाजपाराज में उत्तर प्रदेश में खुलेआम अधिकारी घूसखोरी कर रहे हैं और सत्ता संरक्षित गुंडे खुलेआम अन्याय कर रहे हैं, कमजोरों की जमीन कब्जा कर रहे हैं, उसके खिलाफ राहुल गांधी जी आंदोलन कभी नहीं करेंगे!

> सच तो ये है कि जिस प्रकार भाजपा सरकार को बचाने के लिए राहुल गांधी जी ने बिहार चुनाव से पहले भाजपा सरकार से नाराज जनता का ध्यान भटकाने के लिए चालाकी से SIR का फालतू मुद्दा उठाकर भाजपा को जिता दिया!

>फिर अब राहुल गांधी जी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को बचाने के लिए वही काम शुरू कर दिया है!

>अंत में फिर दोहराता हूँ कि भाजपा-कांग्रेस को अलग-अलग समझने वाले पूरे मूर्ख हैं!

>लेखक

> *- केशव देव मौर्य ‘बुद्धांश’, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महान दल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *