Popular Posts

एटा – अलीगंज मार्ग पर युद्धस्तर पर चल रहा काम

  राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। यह कार्य कांवड़ियों और आम राहगीरों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

इसी कड़ी में, बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पैचवर्क का काम तेजी से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवागमन में किसी को कोई समस्या न हो।अलीगंज मार्ग का बागवाला क्षेत्र वाला हिस्सा पिछले कुछ समय से काफी जर्जर और गड्ढों से भरा हुआ था। इससे पहले राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकांश शिवभक्त नंगे पैर पैदल यात्रा करते हुए पवित्र गंगाजल लेकर चलते हैं। ऐसे में नुकीले पत्थरों और सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण उनके चोटिल होने का खतरा बना रहता है। विभाग इस खतरे को कम करने के लिए प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *