1
1
लेखक = राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ
एक तरफ SSP के निर्देशन में 54 टीमों की दबिश, 353 अपराधियों के घर पर छापा का दावा, दूसरी तरफ फौजी फर्नीचर हाउस में लाखों की चोरी

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। अलीगंज-मैनपुरी रोड स्थित फौजी फर्नीचर हाउस में रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने दुकान का गेट सरिया से तोड़ा और अंदर घुसकर रातभर दुकान को खंगालते रहे।
सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक रघुवीर सिंह फौजी (54) पुत्र लालाराम निवासी नगला मोच को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। वह रविवार शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार सुबह जीना का गेट टूटा मिला, सामान बिखरा पड़ा था और वेयर हाउस का भी जीना का गेट टूटा मिला।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद अलीगंज-मैनपुरी रोड के दुकानदारों में चिंता का माहौल है।
अलीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है, नुकसान का आकलन जारी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।