Popular Posts

एटा पुलिस ने एक अभियान के दौरान, अनुमानित कीमत 27 लाख रुपये ,155 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद

  श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित प्रधान संपादक

एटा पुलिस के द्वारा चलाए गए  अभियान में 155 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतें पुलिस को मिली थी। पुलिस टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइलों को ट्रेस करने का प्रयास किया। अभियान के दौरान 155 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने सत्यापन के बाद उनके मोबाइल उन्हें सौंपे। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की स्थिति में लोगों से तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *