Popular Posts

अलीगंज में पुलिस की गुंडागर्दी: दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर 5 सिपाही सस्पेंड*

एटा।* झगड़े रोकने वाली पुलिस जब खुद ही गुंडागर्दी पर उतर आए तो जनता कहां जाए। ऐसा ही मामला अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहारी दरवाजा में सामने आया है, जहां दुकान बंद कराने की बात पर पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को बीच सड़क पर डंडों से पीट दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने पांचों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह के अनुसार घटना 22 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। कोबरा-3 मोबाइल पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार की ड्यूटी थी। लोहारी दरवाजा क्षेत्र में दुकान बंद कराने को लेकर उसकी दुकानदार अलीम से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद आरक्षी संदीप कुमार ने अपने साथी आरक्षियों *विनीत मावी, मोहित तालान, अनमोल और दिवाकर सिंह* को मौके पर बुला लिया। सभी सिविल ड्रेस में थे और आते ही दुकानदार पर डंडे बरसाने लगे। सार्वजनिक स्थान पर पिटाई का यह वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। लोगों ने जमकर टिप्पणियां कीं।

मामले का संज्ञान लेते हुए *एसएसपी डॉ. इलामारन जी.* ने बृहस्पतिवार को पांचों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सीओ ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *