1
1
रोहिताश दीक्षित उपसंपादक
ग्रेटर नोएडा / जेवर।* यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर एयरपोर्ट के पास चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों के जिंदा जलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बस के *ड्राइवर पवन कुमार, कंडक्टर योगेश और हेल्पर विनोद* को गिरफ्तार कर लिया है।
बस *BR32 PA 8647* राज कल्पना ट्रैवल्स की है, जो दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
*FIR में गंभीर आरोप:*
यात्री सुनील कुमार की तहरीर पर दर्ज FIR में लापरवाही के बड़े आरोप हैं –
1. रात करीब 11:30 बजे बस में जलने की बदबू आने लगी। यात्रियों ने ड्राइवर-कंडक्टर को बताया तो उन्होंने कहा “ऐसी बदबू आती रहती है”।
2. ड्राइवर और हेल्पर केबिन में बीड़ी-सिगरेट पीते रहे।
3. ड्राइवर सीट के पास से लपटें निकलने लगीं, फिर भी बस नहीं रोकी गई। यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया तब जाकर बस रोकी।
4. एसी होने से दरवाजे-खिड़की बंद थे, धुआं भर गया और 9 लोग अंदर ही फंस गए।
पुलिस ने बताया कि बस पर पहले से ही 19 चालान और लगभग 1.55 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। बस के मालिक देवेंद्र भारद्वाज (निवासी छतरपुर, MP) की तलाश भी की जा रही है।
फायर विभाग की 5 गाड़ियों ने 45 मिनट में आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह खाक हो चुकी थी। शवों को बस का पिछला हिस्सा काटकर निकाला गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता का ऐलान किया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है।