Popular Posts

अपने अधिकार जानिये – एटा की अलीगंज सीट पर सबसे अलग है जातीय समीकरण! BJP-सपा में कांटे का मुकाबला*

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की अलीगंज सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। 2022 के चुनाव में भी दोनों दलों में कांटे की टक्कर थी और बहुत कम अंतर से बीजेपी को जीत मिली।*

*एटा जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें से एक अलीगंज विधानसभा सीट है। इस सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है लेकिन सपा ने भी जबरदस्त टक्कर दी थी।*

*एटा जिले की अलीगंज सीट की विधानसभा संख्या 103 है। अलीगंज विधानसभा सीट यादव और ठाकुर बाहुल्य विधानसभा है। अलीगंज विधानसभा सीट पर शाक्य और लोधी मतदाता ही हार-जीत तय करते हैं।*

*अलीगंज सीट का सियासी इतिहास*

*अलीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस आखिरी बार 1989 में विधानसभा चुनाव जीती थी। 1989 के बाद 2022 तक कांग्रेस अलीगंज में लगातार विधानसभा चुनाव हार रही है। समाजवादी पार्टी पहली बार 1993 में अलीगंज से विधानसभा चुनाव जीती। 1993 से सपा 1996, 2002 तक अलीगंज सीट जीतती रही। लेकिन 2007 में बसपा अलीगंज सीट जीत गई। 2012 में एक बार फिर सपा ने अलीगंज सीट अपने पाले में वापस ले ली। लेकिन 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज से बीजेपी का कमल खिल रहा है।*

2026 में SIR के बाद अलीगंज विधानसभा सीट पर 3,23,622 मतदाता बचे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट पर 3,51,949 मतदाता थे। SIR के बाद अलीगंज विधानसभा सीट पर 28,327 मतदाता कम हुए हैं।*

*साल 2022 के चुनाव में कैसा रहा समीकरण*

*2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के सत्यपाल सिंह राठौर चुनाव जीते। सपा ने पूर्व विधायक रामेश्वर यादव को टिकट दिया। बसपा ने जुनैद मियां और कांग्रेस ने सुभाष चंद्रा को प्रत्याशी बनाया।*

*2022 विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे -*

*1. बीजेपी – 1,02,873*

*2. सपा – 99,063*

*3. बसपा – 17,751*

*4. जनादीप दल – 1,652*

*5. नोटा – 1,263*

*6. निर्दलीय – 1,198*

*7. कांग्रेस – 1,031*

*बीजेपी ने सपा के रामेश्वर यादव को लगभग 3 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया। बसपा को लगभग 17 हजार वोट हासिल हुए। 2022 में अलीगंज सीट पर कांग्रेस सातवें नंबर पर रही और सिर्फ 1,031 वोट ला पाई।*

*2022 में अलीगंज सीट पर बीजेपी को ठाकुर, पंडित, बनिया, लोधी, शाक्य, निषाद समाज का वोट एकतरफा मिला। हालांकि ब्राह्मण वोटों में 2-3 हजार वोटों का नुकसान बीजेपी को हुआ।*

*2022 में अलीगंज सीट पर सपा को यादव और मुस्लिम वोट एक साथ मिले। इसके अलावा सपा को प्रजापति, पाल और कुछ एससी समाज का वोट मिला।*

*लोकसभा चुनाव 2024 का समीकरण*

*अलीगंज विधानसभा सीट फर्रूखाबाद लोकसभा का हिस्सा है। 2024 में फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने मुकेश राजपूत और सपा ने नवल शाक्य को टिकट दिया था।*

*2024 लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे -*

*1. सपा – 1,13,312*

*2. बीजेपी – 91,916*

*3. बसपा – 12,512*

*2024 में अलीगंज सीट पर सपा ने बीजेपी को लगभग 22 हजार वोटों से हरा दिया।*

*2024 में बीजेपी को शाक्य समाज का पूरा वोट नहीं मिला। बीजेपी को लोधी, ठाकुर, पंडित, बनिया, निषाद का वोट एकतरफा मिला। लेकिन शाक्य वोटों के नुकसान ने बीजेपी को 2024 में अलीगंज सीट हरा दी। लेकिन लगभग 35 प्रतिशत शाक्य वोट लेने में बीजेपी कामयाब रही।*

*2024 में सपा को यादव और मुस्लिम वोट एकतरफा मिले। इसके अलावा शाक्य वोट का 65 फीसदी हिस्सा सपा के साथ गया। सपा को एससी समाज का भी कुछ वोट हासिल हुआ। प्रजापति समाज का वोट भी सपा के साथ चला गया।*

*अलीगंज विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित) -*

*1. यादव – 70 हजार*

*2. ठाकुर – 50 हजार*

*3. लोधी – 30 हजार*

*4. शाक्य – 35 हजार*

*5. एससी – 40 हजार*

*6. ब्राह्मण – 15 हजार*

*7. बनिया – 15 हजार*

*8. निषाद – 10 हजार*

*9. मुस्लिम – 22 हजार*

*10. नाई – 8 हजार*

*11. प्रजापति – 2 हजार*

*12. कायस्थ – 3 हजार*

*13. अन्य – 20 हजार*

*अलीगंज विधानसभा सीट यादव और ठाकुर बाहुल्य सीट है। लगभग 70 हजार यादव मतदाता हैं। वहीं यादव और मुस्लिम मतदाता 95 हजार के आसपास हैं। शाक्य और लोधी मतदाता भी मिलाकर लगभग 60-65 हजार के बीच में हैं। सामान्य वर्ग का वोट लगभग 88 हजार के करीब है। इस सीट पर हार और जीत दोनों ही शाक्य, लोधी और निषाद मतदाता तय करते हैं।*

*अलीगंज विधानसभा सीट के बाद अब एटा जिले की एटा विधानसभा सीट का विशाल विश्लेषण करते हैं।*

अपने अधिकार जानिये समाचार पत्र × मलिक मुद्रा प्रकाशक

*प्रधान संपादक – मुन्नी देवी दीक्षित-विछोरा गंग – अलीगंज  एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *