Popular Posts

हाथों में तिरंगा झंडा . जुबां पर ‘भारत माता की जय’

राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ

 अलीगढ = अकराबाद क्षेत्र मे सम्राट देवेंद्र सिंह ठाकुर शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए गांव गोपी पहुंच गए।

उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया।

हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पूरा गोपी, चांदपुर, हीरापुर कमलू नगला, देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया।

गोपी, कमलू नगला के बॉबी, ठाकुर के समर्थक देवेंद्र सिंह ठाकुर के स्वागत और यात्रा में भाग लेने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक सड़कों पर जुटे थे। तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखा गया। गोपी, विजयगढ़, अकराबाद, में देवेंद्र सिंह ठाकुर के आगमन से कार्यकर्ताओं का जोश कई गुना बढ़ गया। जगह-जगह पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। हर तरफ तिरंगे की बहार और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

स्थानीय लोगों और युवाओं में भी इस राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी यात्रा को लेकर गजब का उमंग देखा गया। गोपी, विजयगढ़ ,अकराबाद के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा ने पूरे इलाके को देशभक्ति के माहौल में तब्दील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *