1
1
1
2
3
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक X हैंडल से आज एक पोस्ट किया गया जिसमें अंकित बालियान हत्याकांड का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए गए
पोस्ट में पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार में जातिवाद हावी है और “सिर्फ सोम और सिंह बचेगा, बालियान मरेगा?” जैसी टिप्पणी की है। साथ ही पार्टी ने कहा कि एक उभरते युवा गायक की दिनदहाड़े हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
पोस्ट में कुछ नामों का भी उल्लेख करते हुए उन्हें “सिंह माफिया” कहा गया है और आरोप लगाया गया है कि दूसरी तरफ जाट, गुर्जर, त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित, पिछड़े समाज के युवा मारे जा रहे हैं। पार्टी ने इसे “आपराधिक स्वजातीय जातिवाद” करार दिया।
*दूसरा पक्ष:*
भाजपा की ओर से इस पोस्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले सरकार का पक्ष रहा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जाति देखकर नहीं, अपराध देखकर की जाती है और माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है।
*नोट:* यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। अंकित बालियान मामले में पुलिस जांच जारी है।
श्रीमती मुन्नी देवी दीक्षित , प्रधान संपादक