1
1
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो कथित शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए।
मुन्नी देवी दीक्षित , प्रधान संपादक
पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में सुमित और मोहित नाम के दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था और वे गोगी गैंग से जुड़े शार्प शूटर थे। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों फरार चल रहे थे और सोनीपत जाने की कोशिश में थे।
अंकित बालियान हत्याकांड में चार शूटरों के शामिल होने की बात सामने आई थी। दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस को सत्यम और आर्यन की तलाश है।
अंकित की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीण लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है।