Popular Posts

एसआईआर पर रोक की मांग, सीजेआई को 2 हजार नागरिकों ने लिखा पत्र*

नई दिल्ली।* पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत समेत देश के 2 हजार से ज्यादा नागरिकों ने भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत को पत्र लिखकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू करने की अपील की है।

पत्र में कहा गया है कि एसआईआर की वैधता और प्रक्रिया की समीक्षा होने तक इसे रोका जाए। वोटर रजिस्ट्रेशन सॉफ्टवेयर और फॉर्म में कथित अनधिकृत बदलावों की कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए।

पत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और ईसीआईनेट का सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से सिक्योरिटी और लीगल ऑडिट कराने की मांग भी की गई है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एडमिरल भागवत के अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, इतिहासकार आदित्य मुखर्जी और अभिनेता प्रकाश राज सहित शिक्षाविद, वकील, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *