Popular Posts

कैप्टन वीरेन्द्र सिंह यादव का पैतृक गांव टोली में राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया तिरंगा सम्मान*

टोली / एटा , 02 अक्टूबर 2026*

कुमाऊं रेजीमेंट के वीर योद्धा *कैप्टन वीरेन्द्र सिंह यादव*, जो दिनांक *14-02-1976 को सेना में भर्ती होकर 01-03-2004 को सेवानिवृत्ति* हुए थे, का आज दिनांक *02 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे* उनके पैतृक गांव *टोली* में राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस गौरवमयी और भावुक मौके पर *गौरव सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन* की टीम ने पहुँच कर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एसोसिएशन की ओर से संस्थापक *गंगा सिंह आर्य*, कोऑर्डिनेटर *सूबेदार विजय सिंह यादव*, सदस्य *हवलदार राघवेश यादव* व *हवलदार सहदेव सिंह यादव* ने तिरंगा झंडा व रीथ अर्पित कर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे, जिनमें *सूबेदार रमेश चंद्र, सूबेदार मेजर जगदीश चन्द्र, हवलदार रामगोपाल, नायब सूबेदार प्रमोद* आदि प्रमुख रहे।

गांव में शोक की लहर के साथ-साथ देश के वीर सपूत को अंतिम विदाई पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई। ग्रामीणों ने नम आँखों से अपने लाल को विदा किया।

 

*— अपने अधिकार जानिए*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *