1
1
सोशल मीडिया पर दावा – अखिलेश ने 5 साल में जो विकास कार्य किए, योगी आदित्यनाथ 10 साल में उसका 5% भी नहीं कर पाए
लखनऊ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Surya Samajwadi नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्ट में दावा किया गया है कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अखिलेश यादव की विजनरी लीडरशिप की प्रशंसा कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कहा जा रहा है कि “अखिलेश यादव ने पांच साल में जो विकास के कार्य किए, योगी आदित्यनाथ दस साल में उसका 5% भी नहीं कर पाए।”
वीडियो में तीन लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जिस पर Mr Yogi नाम का लोगो भी दिख रहा है। इस पोस्ट को अब तक 22.9K व्यू, 365 रीपोस्ट और 1.8K लाइक मिल चुके हैं।
*नोट:* यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के हवाले से है, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।