1
1
1
2
3
राजा दीक्षित ब्यूरो चीफ
पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी के दावों के बावजूद चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों
लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के बावजूद पुलिस अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल है। अलीगंज क्षेत्र में ही लगातार चोरी की घटनाएं हो चुकी थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड पुवाया, पछाया और पटटी में तीन घरों से चोरी हुईं अलीगंज के गांव जानीपुर में लाखों की चोरी। अलीगंज के गांव मितौलिया में लाखों की चोरी।थाना जैथरा के गांव धुमरी में बंद घर से लाखों की चोरी।
चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर टीमें बनाई गई है साथ ही सभी सीओ को भी निर्देश दिए गए हैं। चोरी की घटनाओं को रोकने के साथ ही खुलासे भी हो जाए। चोरी की घटनाओं के खुलासे को टीमें लगातार काम कर रही है।
अभी कांवड़ मेला चल रहा है। असल में जिले की सभी पुलिस फोर्स लगा हुआ है। सकुशल कांवड़ यात्रा को संपन्न कराना ही पुलिस का पहला काम बना हुआ है। एसएसपी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई चल रही है। कांवड़ यात्रा में फोर्स होने के कारण चोर इसका फायदा उठा रहे है और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
।-डा. इलामारन , एसएसपी एटा।