1
1
समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल X हैंडल से 1 घंटे पहले पोस्ट किया गया है।
लखनऊ / वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

सपा के आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा गया – _”प्रधानमंत्री मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और भगवान शिव की नगरी काशी तथा पूर्वांचल की एक अति महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी BHU की स्थिति सामने है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट का साढ़े 9 साल का स्मारक सामने है।”_

पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल भाजपा बहुत स्मारक-स्मारक बता रही है, लेकिन अपना 9.5 साल का स्मारक क्यों नहीं दिखा रही है। सपा ने कहा कि वोट मांगने जनता के बीच जाइए, जनता स्मारक बतायेगी भाजपाइयों को।

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लेखक= रोहतास उर्फ अजय दीक्षित