1
1
1
2
3
Ruby Arun के ट्वीट के अनुसार मामला पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के कूड़ा डंपिंग यार्ड का है, जहाँ किसी कंपनी ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफी फेंकी थी और लोगों ने मुफ्त में जहर जैसा सामान लूटना शुरू कर दिया।
> कानपुर के पनकी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। कूड़े के ढेर में फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों को लूटने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने कूड़े से चॉकलेट बीननी शुरू कर दी।

> विशेषज्ञों का कहना है कि एक्सपायर्ड खाने से फूड पॉइजनिंग और गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी सामग्री को नष्ट करके फेंके, ताकि लोग उसे खा न सकें।