Popular Posts

ऑपरेशन लंगड़ा’ के नाम पर ग़ज़ब का फर्जीवाड़ा चल रहा है प्रदेश में

लेखक = रोहतास उर्फ अजय दीक्षित उपसंपादक

हॉफ के नाम पर अपने बॉस को खुश करने वाली यूपी पुलिस का फ़िरोज़ाबाद का नया कांड पढ़िए, मनोहर कहानियाँ भी शर्मा जाएँ!!

फ़िरोज़ाबाद की क़ाबिल पुलिस दूसरे राज्य से एक आदमी को पकड़कर लाती है और अपने यहां कि FIR में दिखाती है कि चित्तारी रोड पर आरोपी अवधेश अपने दोस्त के संग जा रहा था..

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर हथियारों से फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लग गई…जबकि असल में आरोपी अवधेश को जयपुर की एक झूमर कम्पनी से उठाकर लाई थी फ़िरोज़ाबाद पुलिस!!

इस बात की तस्दीक ACP जयपुर ने अपने पत्र में किया हुआ है…

जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस देवेश चंद्र सामंत ने रिया गौतम की रिट पर ADG आगरा एस के भगत से निजी हलफनामा दाखिल करने को कहा है साथ ही जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी पूरी रिपोर्ट मांगी है…

17 सितम्बर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी, ये घटना जिस जगह की है वहां के सुपरवाइज़री अफसर हैं ASP अनुज चौधरी…

एक और धाँसू सी कहानी आपको बताएँगे हालाँकि , साहब भी जानते हैं फिर भी पता नहीं क्यूँ कुछ करते नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *