Popular Posts

भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान महिला पत्रकार दिव्या ने उठाए सवाल, 71 सेकंड का वीडियो वायरल

लेखक = रोहतास दीक्षित उपसंपादक 

पत्रकार ने कहा – प्रेस वार्ता है तो सवाल पूछना बनता है, जवाब नहीं देना तो प्रेस संबोधन लिखिए

लखनऊ। भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में 12 सितंबर 2026 को आयोजित प्रेस वार्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पत्रकार दिव्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल का जवाब मांगती दिख रही हैं।

वायरल क्लिप के हवाले से बताया जा रहा है कि महिला पत्रकार ने कहा कि बैठक केवल अपनी बात रखने के लिए नहीं बुलाई गई थी। इस दौरान उन्हें वीडियो बंद करने के लिए कहा गया, जिस पर उन्होंने इनकार कर दिया।

अंत में उन्होंने कहा – “अगर जवाब नहीं देना है तो इसे प्रेस वार्ता नहीं, प्रेस संबोधन लिखिए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस व्यवहार को महिला सम्मान से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। यह पोस्ट गुरु प्रसाद यादव द्वारा एक्स पर शेयर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *