1
1
विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से रोड बनाने का काम चल रहा है। वहां के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD डिपार्टमेंट के इंजीनियर्स को यह कहा गया कि हमको कॉन्ट्रैक्टर्स से मिलाइए और कमीशन दिलाइए। इसके लिए पुलिस में हम कम्प्लेन करा रहे हैं।
आज उधर से निकलते हुए मैं काम को देखने के लिए रुका। वहां के लोगों ने बताया कि 15 साल तक यह रोड नहीं बनी, अब बन रही है। शायद इसलिए आम आदमी पार्टी दुखी है कि दिल्ली में सारी सड़कें बनाई जा रही हैं।
मैंने खुद वहां के विधायक जरनैल सिंह को कॉल किया। उनका 45 मिनट तक इंतजार किया। हमारे कार्यकर्ता को हमने नहीं बुलाया, लेकिन जरनैल सिंह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर आए और आते ही बदतमीजी शुरू कर दी।
उनके एक कार्यकर्ता ने आते ही मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया। तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में जो करेगा, वही मैंने भी किया। यह बर्दाश्त से बाहर है।
मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं, आप जो काम नहीं कर पाए हमारी सरकार कर रही है, इसलिए आपके पेट में दर्द हो रहा है।
कोई भी परिवार के बारे में बोलेगा, सरकारी काम में बाधा डालेगा, कमीशन मांगेगा..यह ठीक नहीं है !
– प्रवेश वर्मा, मंत्री, PWD, दिल्ली सरकार*