1
1
4900 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई*
अलीगंज, एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा *डॉ. इलामारन जी.* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्वेताभ पाण्डेय* के निर्देशन में जिले भर में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
*तेज तर्रार उप निरीक्षक मनीष कुमार* ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से *4900 रुपये नकद और ताश के पत्ते* बरामद हुए हैं।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*
1. इरशाद पुत्र – निवासी अलीगंज
2. अमित कुमार – निवासी अलीगंज
3. ताहिर – निवासी अलीगंज
4. लियाक – निवासी अलीगंज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना अलीगंज में *धारा-13 जी एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक मनीष कुमार के साथ हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल शिवा चौहान, रोहताश कुमार, टीटू कुमार शामिल रहे।
अलीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।
*अपने अधिकार जानिए समाचार पत्र – अलीगंज, एटा*