1
1
एटा।* नयागांव थाना क्षेत्र के नगला गंजी में एक युवक का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है और तहरीर का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।