Popular Posts

भोले भगत से चर्चा: सीएम की गलत नीतियों के चलते पूर्ण बहुमत से नहीं, जोड़-तोड़ से बनेगी बीजेपी सरकार

अकराबाद / अलीगढ़।* स्थानीय वरिष्ठ विश्लेषक भोले भगत से हुई विशेष चर्चा में उन्होंने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बड़ा दावा किया है।

भोले भगत का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की वर्तमान गलत नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी।

उनके अनुसार, “जनता में सरकार के प्रति पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। महंगाई, गन्ना भुगतान, कानून-व्यवस्था के जमीनी दावों में फर्क है। इसका सीधा नुकसान सत्ता दल को होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार बनती भी है, तो वह 2017 या 2022 की तरह पूर्ण बहुमत से नहीं, बल्कि जोड़-तोड़ और गठबंधन की राजनीति से बनेगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख एक व्यक्ति विशेष (भोले भगत) की व्यक्तिगत राय और राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित है। “अपने अधिकार जानिए” इसका समर्थन या विरोध नहीं करता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *