1
1
हरियाणा का गैंगस्टर राकेश पंपू जेल के अंदर से लेकर बाहर तक सब कुछ मैनेज करने की ताकत रखता है. जेल के अंदर बैठकर कनाडा से मिले मैसेज के बाद उसने शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करा दी और वह भी दिनदहाड़े.
उनके गैंग में कई सौ शूटर है. सोशलमीडिया पर अपनी जरायम की दुनियां दिखाना उसका शौक है. अपने गैंग की तस्वीरों से लेकर वह सब कुछ जो राकेश पंपू को जरायम की दुनियां में और भी खौफनाक बनाता है, पंपू उसे अपने एकाउंट पर शेयर करता है.
मगर यूपी एसटीएफ और पुलिस की रिमांड एप्लीकेशन से पंपू का दिल कांप गया है. पंपू जानता है कि उत्तर प्रदेश में कानून के शिंकजे में फंसने के बाद अपराधी की जान सिर्फ पुलिस के हाथ में है. उसने यहां SUV को पलटते हुए और अतीक जैसे गैंगस्टर्स को पुलिस कस्टडी में मर्डर होते हुए देखा है.
पुलिस की स्क्रिप्ट कुछ भी हो सकती है. राकेश पंपू डर गया है. उसे मौत का खौफ सता रहा है. उसने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे जेल से रिमांड पर बेड़ियों में भेजा जाये. कम से कम पुलिस “भागने की कोशिश” जैसी लाइन का इस्तेमाल नही कर पायेगी.
जरायम की दुनियां में हरियाणा के इस गैंगस्टर की बादशाहत इन तस्वीरों से समझिये-
लेखक= रोहिदास उर्फ अजय दीक्षित