1
1
घर में बेजुबानों का प्रेम देख हर कोई हैरान*
* नई दिल्ली जहांगीरपुरी / संपादक निवास।* अक्सर कहा जाता है कि कुत्ता और बिल्ली कभी एक साथ नहीं रह सकते, लेकिन संपादक मुन्नी देवी दीक्षित जी के घर में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला। यहां पला हुआ सफेद-भूरा डॉगी और छोटी नारंगी बिल्ली सगे भाई-बहन की तरह एक ही बिस्तर पर प्रेम से रहते हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिल्ली कभी डॉगी के पैरों से खेलती है, तो कभी उसके गले लग जाती है। डॉगी भी उसे बिल्कुल बड़े भाई की तरह दुलार करता है, नकली गुस्सा दिखाता है पर कभी नुकसान नहीं पहुंचाता। दोनों की मस्ती और एक-दूसरे से लिपट कर सोने का दृश्य देख हर किसी का दिल पिघल रहा है।
मुन्नी देवी दीक्षित जी का कहना है कि घर में जानवरों से प्रेम ही असली लक्ष्मी है। जब बेजुबान इतने प्यार से रह सकते हैं, तो इंसानों को भी इनसे सीखना चाहिए।
*सोशल मीडिया पर भी वायरल:* ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर रहे हैं – “ये है सच्ची दोस्ती।”