Popular Posts

सात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर ,जमकर तांडव मचाया

 अलीगंज क्षेत्र मे थाना जसरथपुर के गांव महाराजपुर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे सात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। छत के रास्ते जीने से घर में दाखिल हुए बदमाशों ने घर में सो रही महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर बच्चों की कनपटी पर तमंचा रखकर धमकाया गया। आरोप है कि बदमाशों ने एक साल की मासूम बच्ची की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। इसके बाद बदमाश घर से करीब 7 लाख के सोने के जेवर और 20 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर एसएसपी डाक्टर इलमारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और कोतवाली जशरथपुर के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में घायल शिवानी पत्नी सोनू दुबे, निवासी महाराजपुर, ने बताया कि उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। घर के जीने पर गेट नहीं होने का फायदा उठाकर बदमाश छत के रास्ते नीचे उतर आए।

पीड़िता के मुताबिक कुल सात बदमाश थे और सभी ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ रखा था, दो बदमाश कमरे से सामान निकाल रहे थे, जबकि एक बदमाश जीने और दूसरा मुख्य गेट पर निगरानी कर रहा था।

शोर मचाने पर बच्चे की कनपटी पर रखा तमंचा

बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने उनके बच्चे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद उनकी एक साल की मासूम बेटी की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से पटक दिया। मासूम बच्ची के साथ मारपीट होते देख शिवानी ने हिम्मत जुटाई और एक बदमाश को लात मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़िता के मुताबिक सभी बदमाश नकाबपोश थे।

करीब 7 लाख के सोने के जेवर और 20 हजार रुपए लूट ले गए बदमाश

पीड़िता के अनुसार बदमाश घर से सोने की चेन, कान के झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली और 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। गहनों की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल महिला को सीएचसी अलीगंज में कराया भर्ती

वारदात के बाद जसरथपुर पुलिस ने मारपीट में घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर तैनात ट्रेनी स्वास्थ्य स्टाफ सुमिता ने बताया, पीड़ित महिला के बाएं घुटने ओर बाएं हाथ ,चेहरे ओर सिर में गंभीर छोटे आईं हैं।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने बताया महिला के नाक में गंभीर चोटें हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए महिला को इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन, अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और जसरथपुर थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रास्तों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

गांव में दहशत

आधी रात घर में घुसकर महिला और बच्चों को तमंचे के बल पर धमकाने तथा लूटपाट की इस घटना से महाराजपुर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में बदमाशों को लेकर भय बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

जसरादपुर के थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया

QuoteImage

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर भिजवाया गया है। साथ ही घटना की हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *